प्रयागराज:रिपोर्ट अखिलेश यादव:जसरा। घूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरेखगन स्थित बी एल पब्लिक इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। गांधी व शास्त्री के तस्वीरों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर पुण्य आत्माओं को श्रद्धांजलि दी एवं छात्र छात्राओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर महान आत्माओं को स्मरण किया।
समारोह के मुख्य अतिथि कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख पूर्वी क्षेत्र यूपी अशोक कुमार उपाध्याय ने गांधी जी के महान विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी के प्रभावशाली व्यक्तित्व की गरिमा एवं उनकी विचारधारा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है।
कॉलेज के मुख्य संचालक पुष्पराज सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी असमय मृत्यु से हुई राष्ट्रीय क्षति की ओर इशारा किया जो भारत का स्वरूप बदल सकता था। सभी छात्र छात्राओं एवं अध्यापक, अध्यापिकाओं ने मिलकर रामधुन गायन में भाग लिया, जिसने सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक रस में सराबोर कर दिया। अनेक छात्र छात्राओं ने गांधी जयंती पर आयोजित लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने कहा कि गांधी जी के प्रभावशाली व्यक्तित्व की गरिमा एवं उनकी विचारधारा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है। प्रधानाचार्य कृष्ण शंकर तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।
शिक्षकों में विनय कुमार शर्मा, जगत बहादुर, मिथिलेश प्रजापति, रोहित कुमार सोनी, विपिन कुमार, विजय गौतम,, प्रभा शंकर पांडेय, बी एल पथिक, अर्चना सिंह, सीता, रेनू सिंह, आंचल गौड़, काजल गौड़, आदि शिक्षक मौजूद रहे।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:
Post a Comment