प्रयागराज :रिपोर्ट अखिलेश यादव:यमुनापार क्षेत्र मे दूसरे पिंक पुलिस बूथ की स्थापना गौहानिया में की गई। डीसीपी अभिनव त्यागी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर गांव की दर्जनों महिलाएं व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सोमवार की शाम को क्षेत्र के गौहनिया ओवर ब्रिज के बगल ग्रीन फील्ड स्कूल के समीप डीसीपी यमुनानगर अभिनव त्यागी ने फीता काटकर पुलिस पिंक बूथ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो महिलाएं व छात्राएं अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस थाना में जाने से डरती है। उनके लिए पिंक बूथ की स्थापना की गई है। जिसमें सुबह से शाम तक महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। उन्होने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप मिशन नारी शक्ति व महिला सशक्तिकरण के तहत जिलों में पिंक बूथ की स्थापना की जा रही है। इन बूथों पर गांव की महिलाएं निःसंकोच अपनी समस्याओं को महिला पुलिसकर्मियों को बता पाएंगी। तथा महिलाओं की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। तथा गंभीर मामलों को पुलिस थाना के माध्यम से समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी जिलों में पिंक पुलिस बूथ स्थापित कर महिला अपराध पर रोकथाम लगाई जाएगी। इस अवसर पर एसीपी कौंधियारा संतलाल सरोज, थाना प्रभारी घूरपुर संजीव कुमार चौबे, महिला उप निरीक्षक शिवकुमारी, महिला कांस्टेबल बीना ललिता सिंह, कीर्ति गुप्ता, चौकी प्रभारी गौहनिया प्रेम शंकर व उपनिरीक्षक अखिलेश हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह कमलेश कुमार सहित दर्जनों महिला पुलिसकर्मी व गांव की महिलाएं उपस्थित रही।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क
No comments:
Post a Comment