तहसील मुख्यालय पर लेखपाल संघ का चुनाव संपन्न - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

तहसील मुख्यालय पर लेखपाल संघ का चुनाव संपन्न

#DRS NEWS 24Live
तहसील मुख्यालय पर लेखपाल संघ का चुनाव संपन्न
जौनपुर :रिपोर्ट अरुण यादव:शाहगंज तहसील मुख्यालय पर लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी चुनाव आयोजित किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए लड़ रहे दोनों उम्मीदवारों को बराबर 41 मत प्राप्त होने से चुनाव रद्द कर दिया गया। अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। चुनाव अधिकारी जिला उपमंत्री सतीष कुमार रहे।
वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमरजीत बिंद कनिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव मंत्री विवेक सिंह ठाकुर उपमंत्री रोशन अली कोषाध्यक्ष पंकज पटेल आडीटर रविकांत मौर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर विकास सिंह 41 मत व रमेशचंद्र त्रिपाठी को 41 मत प्राप्त हुए। जिससे चुनाव बराबरी का हो गया। जिसके कारण उक्त पद पर पुनः चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कुछ समय बाद पुनः मतदान कराया जायेगा
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment