सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत

#DRS NEWS 24Live
जौनपुर :रिपोर्ट मनोज सिंह:खुटहन थाना क्षेत्र के इमामपुर गांव में गुरुवार को दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में केस दर्ज कर चालक का पता लगाने में जुट गई है। गांव निवासी 62 वर्षीय बेइला देवी गुरुवार को खेत से वापस घर लौट रही थी। जिला मुख्यालय जाने वाले मार्ग पर पीछे से आ रहा वाहन उन्हें धक्का मार दिया। वह सड़क पर गिर गई। बेहोशी की हालत उन्हे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र् सयाराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।,
डीरस न्यूज़ 24

No comments:

Post a Comment