शारदीय पूर्णिमा मेला एवं श्री विष्णु महायज्ञ व राम कथा का आयोजन। - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

शारदीय पूर्णिमा मेला एवं श्री विष्णु महायज्ञ व राम कथा का आयोजन।

#DRS NEWS 24Live
सीतापुर।रिपोर्ट राकेश पाण्डेय: जिले के विकास क्षेत्र एलिया के कस्बा इमलिया सुल्तानपुर में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सनातन धर्म कमेटी के द्वारा दिनांक 27अक्टूबर दिन शुक्रवार से दिनांक 31अक्टूबर दिन मंगलवार तक पंच दिवसीय विशाल व भव्य मेले का आयोजन करवाया जाएगा। मेला धार्मिक कमेटी के मुख्य कार्यकारी संरक्षक सत्यपाल सिंह व कार्यवाहक अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह सोमवंशी ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 27अक्टूबर दिन शुक्रवार से मेला शरद पूर्णिमा का विशाल आयोजन करवाया जा रहा है। जिसमें कस्बे के अन्दर स्थित बाबा तुरंती नाथ मंदिर के प्रांगण से अनेक देवी देवताओं की मनमोहक झांकियों को सजाकर जुलूस के रूप में देवी माता मंदिर से होते हुए पूरे कस्बे सहित सीतापुर- कस्ता गोला के मुख्य मार्ग से मेला मैदान तक जुलूस निकाला जाएगा। वहीं मेले में सुदूर अंचलों से आए हुए बेहतरीन व कुशल कलाकारों के द्वारा दिन में रामलीला का मंचन होगा, लगातार पंच रात्रि तक नाटक मंचन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
  इसी क्रम में1नवंबर दिन बुधवार से 10 नवंबर दिन शुक्रवार तक इसी पावन भूमि के निकट स्थित यज्ञशाला पर विश्व शांति,मानव कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, व मनुष्य के सुख मय जीवन के लिए श्री विष्णु महायज्ञ व संगीतमयी श्री राम कथा का भी आयोजन किया जाएगा।
   यज्ञ संकल्पित मुख्य यजमान रोहित सिंह(राहुल) पुत्र विजय पाल सिंह सुपौत्र स्व. पदमनाभ सिंह (सरपंच) के द्वारा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि सन्त मनोज ब्रह्मचारी महाराज सच्चा आश्रम प्रतापगढ़ के द्वारा 1नवंबर दिन बुधवार को प्रातः 8बजे से9बजे तक पूजन अर्चन कर शोभा यात्रा(कलश यात्रा) निकाली जाएगी। तत्पश्चात प्रत्येक दिन प्रकांड ब्राह्मणों वआचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ दो लाख साठ हजार आहुतियों के माध्यम से समस्त विश्व कल्याण की कामना की जाएगी।
    इसी कार्यक्रम के साथ प्रत्येक दिन 1बजे से सायं 5बजे तक श्री वृंदावन धाम से आए हुए कथा प्रवक्ता पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज  महाराज के मुखार बिंदु से संगीतमय श्री राम कथा का रसपान भी कराया जाएगा। दस नवंबर दिन शुक्रवार को सायं चार बजे से कार्यक्रम समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन व प्रसाद वितरण किया जाएगा। कस्बे में एक ही स्थान पर लगातार 15दिन तक धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र के सभी छोटे व बड़े व्यवसाईयों में खुशी का माहौल है।
   धार्मिक कार्यक्रम के आयोजनकर्ता व समस्त कस्बा निवासियों ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वह इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेकर पुण्य के भागी बने।
दैनिक राष्ट्रसाक्षी

No comments:

Post a Comment