तृतीय पुण्यतिथि पर प्रतिमा अनावरण श्रद्धांजलि सभा में दिग्गजों का जमावड़ा - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

तृतीय पुण्यतिथि पर प्रतिमा अनावरण श्रद्धांजलि सभा में दिग्गजों का जमावड़ा

#DRS NEWS 24Live
 

जौनपुर जनपद का प्रतिष्ठित विद्यालय महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज मानी कला के संस्थापक स्व साहू बिंदेश्वरी प्रसाद गुप्त के तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण रविवार को गिरीश चंद्र यादव खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने विधि विधान से किया,इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने वाले स्व. विन्देश्वरी प्रसाद साहू की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर कॉलेज परिवार की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने स्व. विन्देश्वरी प्रसाद साहू की मूर्ति का विधि विधान से अनावरण किया तथा सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गिरीश यादव ने कहा कि जन्म भाग्य से मिलता है, कर्म से मनुष्य श्रेष्ठ होता है। स्व. विन्देश्वरी साहू का व्यक्तित्व ने पूरे क्षेत्र को कृतार्थ किया है, जो हम सबके लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय साहू ने शिक्षा के क्षेत्र में जो अलख जगाई उसको लोग पीढ़ियों तक याद रखेंगे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि जब बच्चा स्कूल जाता है तभी से वह शिक्षा ग्रहण करता है, उससे पहले बच्चे का दिमाग कोरा कागज के समान होता है। स्व. विन्देश्वरी साहू के पदचिन्हों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान पूर्व सीडीओ राधेश्याम गुप्ता, पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर, राजकीय इंटर कॉलेज मवई प्रिंसिपल पवन कुमार गुप्त मुख्य वक्ता तैलिक महासभा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर डीसी गुप्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अनिल कुमार गुप्त श्याम बहादुर सिंह जिला ऑडिट ऑफीसर राजेश कुमार गुप्त माध्यमिक शिक्षा परिषद जिला अध्यक्ष सुधाकर सिंह  जिला उद्यान प्रभारी पुरातत्व विभाग जयप्रकाश गुप्त यशवंत गुप्ता शिवकुमार गुप्ता अखिल कुमार गुप्त आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया वेद प्रकाश गुप्त राकेश कुमार गुप्ता सत्य प्रकाश गुप्ता जयंत कुमार अस्थाना गिरधारी यादव हरी विलास गुप्त श्री कृष्णा  शर्मा अंजू बौद्ध हिना सबला खान विक्की गुप्ता, धर्मेंदर मिश्रा, अजय सिंह, उपेंद्र नाथ मिश्र, मोनू गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मचन्द्र गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक साहू जय प्रकाश गुप्त ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment