तेंदुए को पकड़ने के लिए दुधवा से आए दो हाथी - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

तेंदुए को पकड़ने के लिए दुधवा से आए दो हाथी

#DRS NEWS 24Live
बहराइच।रिपोर्ट फिरदौस आलम:खैरीघाट क्षेत्र में शावकों के घूम रही मादा तेंदुए को 28 दिन बाद भी वन विभाग की टीम नहीं पकड़ सकी है। लोग दहशत में हैं। बच्चे स्कूल और किसान खेत नहीं जा रहे हैं।बृहस्पतिवार को दुधवा नेशनल पार्क से दो और हाथी तेंदुए को पकड़ने के लिए आ गए हैं।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरनवा, चौकसाहार, डल्लापुरवा के मजरा तेलियन पुरवा, झुंडी, नरायन पुरवा आदि गांवों में 28 दिनों से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। तेंदुआ लगातार अपना ठिकाना बदलकर लोगों को मार रहा है। प्रभावित क्षेत्र में गन्ने की फसलें अधिक होने से तेंदुए को खोजने में समस्या हो रही है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए 40 कैमरे व 12 पिंजरे लगाए हैं। बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा सहित छह रेंजों की टीम के साथ ही कतर्नियाघाट की एक हथिनी भी लगी हुई है पर तेंदुआ लगातार चकमा दे रही है। तीन हाथियों की मदद से हो रही कांबिंग
दो हाथियों को दुधवा नेशनल पार्क से बुलाया गया था। बृहस्पतिवार को दोनों हाथी आ गए है। एक हाथिनी पहले से ही तेंदुए की खोज कर रही है। अब तीन हाथियों की मदद से कांबिंग की जा रही है। 12 पिंजरे लगाए गए हैं। ड्रोन कैमरे के साथ ही 40 थर्मल कैमरे लगाए गए हैं। गोंडा और श्रावस्ती की तीन टीमों के अलावा छह रेंजों की वन टीम लगी हुई है। पीलीभीत, कतर्नियाघाट, दुधवा से डॉ. दीपक कुमार, डॉ. दक्ष, डॉ. दया को ट्रेंकुलाइज करने के लिए बुलाया गया है।
जल्द पकड़ा जाएगा तेंदुआ
तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन हाथियों को लगाया गया है। जल्द तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। ग्रामीणों को समूह में निकलने व रात में बाहर न जाने को लेकर जागरूक किया गया है। तेंदुआ दिखने पर हांका लगाने की जानकारी दी जा रही है।
डीआरएस न्यूज नेटवर्क

No comments:

Post a Comment