जाम से मिलेगी राहत चौड़े होंगे मार्ग - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

जाम से मिलेगी राहत चौड़े होंगे मार्ग

#DRS NEWS 24Live
जाम से मिलेगी राहत चौड़े होंगे मार्ग
रिसिया:रिपोर्ट फिरदौस आलम(बहराइच)। नगर पंचायत क्षेत्र में संकरे मार्गों के चलते आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। हादसे की आशंका भी बनी हुई थी। शासन की ओर से चार वार्डों को जाने वाले मुख्य मार्गों के दोनों किनारों पर इंटरलॉकिंग करवाने का फैसला लिया गया है।इसके लिए 1.71 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है। एक मोहल्ले में कार्य शुरू कर दिया गया है।
रिसिया नगर पंचायत के मोहल्ला गायत्री नगर, मोहम्मदनगर, सरस्वती नगर व देवीपुरा में लाखों की आबादी निवास करती है। लेकिन इन मोहल्लों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग एकल था और इसके किनारे जर्जर थे। जिसके चलते आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। संकरा मार्ग होने के चलते ओवरटेक व साइड लेते समय वाहन चालक भी चोटिल हो रहे थे। जिसे देखते हुए वार्डों के सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी को सड़क के दोनों किनारों पर इंटरलॉकिंग करवाने की मांग की थी।
जिस पर अध्यक्ष मुन्नी देवी ने 1.71 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। जिसे शासन ने मंजूर कर लिया और पैसे भेज दिए हैं। अध्यक्ष मुन्नी देवी ने बताया कि देवीपुरा में पक्के मार्ग के किनारे इंटरलाकिंग का कार्य शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि ठेकेदारों को बेहतर निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। जलभराव से मिलेगी राहत
नगर पंचायत क्षेत्र में बरसात के समय जलनिकासी की समस्या रहती है। तेज बारिश होने पर गलियों में भारी जलभराव होता है। इस पर विराम लगाने के लिए नगर पंचायत क्षेत्र में देवीपुरा नाले से गुरचाही चौराहे तक नाला निर्माण करवाया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी ने बताया कि नाला निर्माण के लिए 1.90 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में 48 लाख रुपये दिए गए हैं। जल्द नाला निर्माण शुरू करवाया जाएगा
डीआरएस न्यूज नेटवर्क

No comments:

Post a Comment