घर के अंदर शव मिलने से मची खलबली, पत्नी को हिरासत में लिया गया - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

घर के अंदर शव मिलने से मची खलबली, पत्नी को हिरासत में लिया गया

#DRS NEWS 24Live
घर के अंदर शव मिलने से मची खलबली, पत्नी को हिरासत में लिया गया
आजमगढ़।रिपोर्ट नीरज पण्डित: सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव में रात घर के भीतर युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शेरवां गांव निवासी सरवन कुमार (25) मजदूरी करता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी बहनें अपने घर रहती हैं। पांच माह पूर्व उसकी शादी हुई। रात में दंपति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। पत्नी ने घटना की सूचना रात में ही मायके दी थी। शनिवार की सुबह मायके के लोग पहुंचे तो गांव के लोगों को घटना की जानकारी हुई। प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सरायमीर थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment