सीतापुर।रिपोर्ट राकेश पाण्डेय:आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन, उ०प्र०, लखनऊ के पत्र 02 नवम्बर 2023 के अनुपालन में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु 07नवम्बर 2023 से 10नवम्बर 2023 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया है।
जिसके क्रम में आज दिनांक 10 नवम्बर 2023 को दो टीमों के द्वारा सहायक आयुक्त (खाद्य)-II अभय कुमार सिंह के निर्देशन में जांच अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि टीम-एक द्वारा तहसील मिश्रिख व नीमसार क्षेत्र से एक नमूना बूंदी लड्डू का एक छेना मिठाई, एक मिल्कपुडिंग एवं एक पेड़ा का नमूना लिया गया। टीम के सदस्यों के नाम में राजेन्द्र प्रसाद,विनय कुमार, आलोक कुमार गुप्ता, दिवाकर,अजय कुमार शामिल रहे।तथा टीम-दो के द्वारा तहसील लहरपुर क्षेत्र में तीन नमूना छेना रसगुल्ला एवं एक बर्फी का नमूना लिया गया।
टीम के सदस्यों के नाम में एस०पी० सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सुभाष बाबू यादव,शोभनाथ, सुश्री प्रीति वर्मा, संदीप कुमार सिंह,प्रभु कुमार चौधरी, ज्ञान प्रकाश सिंह पटेल शामिल रहे।
इस प्रकार दिनांक 10 नवम्बर 2023 को कुल आठ नमूनों को संग्रहीत कर जांच हेतु प्रयोगशाला में प्रेषित किया जा रहा है।
दैनिक राष्ट्रसाक्षी

No comments:
Post a Comment