बहराइच। रिपोर्ट फिरदौस आलम:यात्रियों का सफर आसान करते हुए सरकार ने परिवहन निगम को नई बसों का तोहफा दिया था। इस पर निगम की ओर से जिले को भी छह नई बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें लंबी दूरी के यात्रियों का सफर आसान करने के लिए दिल्ली के लिए चार नई बसें चला दी गई हैं।दो नई बसों का संचालन लखनऊ व जयपुर मार्ग पर किया जा रहा है।
दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, हरिद्वार सहित विभिन्न महानगरों से जाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। यात्रियों का सफर और सुगम करने के लिए जिले को मिली छह नई बसों में से चार बीएस-6 बसों को दिल्ली रूट पर संचालित किया है। इन बसों के चलने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
इसके पहले दिल्ली रूट पर निगम की पुरानी बसें चलाई जा रही थीं। दूरी अधिक होने के कारण कभी-कभी बसों में फाल्ट आने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देर हो जाती थी। नई बसें चलने से यात्रियों को समय से पहुंचने में आसानी होगी। इसके अलावा दिल्ली में प्रदूषण अधिक होने के कारण प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई है। जिससे रोडवेज डिपो की पुरानी बसें नहीं जा सकती थी। नई बसें बीएस-6 होने से दिल्ली जा सकेंगी।
बहराइच डिपो को छह नई बसें मिली हैं। जिसमें चार नई बसों को दिल्ली रूट पर संचालित किया गया है। शेष लखनऊ व जयपुर के लिए संचालित हो रही हैं।
डीआरएस न्यूज नेटवर्क बहराइच

No comments:
Post a Comment