बाल दिवस दीप प्रज्ज्वलित व नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर शाह फैज़ विद्यालय में मनाया गया: डॉ नदीम अधमी - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

बाल दिवस दीप प्रज्ज्वलित व नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर शाह फैज़ विद्यालय में मनाया गया: डॉ नदीम अधमी

#DRS NEWS 24Live
  

गाजीपुर: रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:शाह फैज़ विद्यालय के  प्रांगण में दीपावली एवं बाल दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने दीप प्रज्ज्वलित किया व उसके पश्चात नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। और एक विशेष प्रार्थना भी की। इसके पश्चात दीपावली के लिए। छात्र छात्राओं ने तथा बाल दिवस के लिए अध्यापिकाओं ने बहुत ही सुंदर गीत प्रस्तुत किया। जिसमें प्रियंका राय अंकिता दुबे दीपिका वर्मा एवं श्रुति वर्मा थे। संगीत श्याम कुमार शर्मा ने दिया।
जीत की प्रस्तुति के बाद कक्षा 11 के छात्र पुष्कर उपाध्याय ने बाल दिवस के उपलक्ष में भाषण की प्रस्तुति की।
आजकल सोशल मीडिया का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। संपर्क के साधन के साथ राजनीति अर्थव्यवस्था और अन्य क्षेत्रों में इसके उपयोग में तेजी आ रही है। इसके कारण यह समाज के हर पहलू को प्रभावित कर रहा है। इसी को ध्यान में रखकर स्कूल के अध्यापकों द्वारा हम बच्चे सोशल मीडिया नामक एक नाटक का मंचन किया गया। जिसका निर्देशन उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय ने किया। मुख्य किरदार शिवम प्रजापति मनजीत सिंह श्रुति वर्मा अंकित दुबे एवं अंजलि चौरसिया द्वारा निभाया गया।
विद्यालय की साज सज्जा आमना उबैद उमेश एवं सिमरन जायसवाल ने किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीती उपाध्याय कोऑर्डिनेटर नेहा कुरेशी वरिष्ठ अध्यापक राजेश सिंह हनीफ सिद्दीकी पुष्पा राय खुंसा शमीम डॉ रेशमा जफर एवं अन्य शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ तथा सभी छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment