चाचा नेहरू की जयंती पर दलित गौरव चौपाल का हुआ आयोजन - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

चाचा नेहरू की जयंती पर दलित गौरव चौपाल का हुआ आयोजन

#DRS NEWS 24Live
 

जौनपुर कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर ब्लॉक सिकरारा न्याय पंचायत जाम ग्राम सभा सब्बेपुर में  दलित गौरव चौपाल का आयोजन हुआ सर्वप्रथम भारत के पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू  की जयंती मनाई गई छोटे बच्चों  को मिठाई खिलाकर  नेहरू के बारे में विस्तार से बताया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ राकेश कुमार मिश्रा उर्फ मंगल ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू  ने देश के योगदान में अपना अहम भूमिका निभाई है । नेहरू बच्चों से बहुत प्रेम करते थे और इसीलिए बच्चे उनको प्यार से चाचा नेहरू कहते थे।
सिकरारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव निषाद ने कहा नेहरू जी के द्वारा लिखित डिस्कवरी ऑफ इंडिया किताब में भारत के विषय में भारत के लोगों के बारे में विस्तार से वर्णन किया है।जब प्रथम आम चुनाव हुआ था उसे चुनाव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी चुनाव हार गए थे उसके बावजूद भी नेहरू जी ने  बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को कानून मंत्री बनाया और दलितों  का हितेषी कांग्रेस पार्टी  है। कार्यक्रम का सफल आयोजन मुन्ना मिश्रा न्याय पंचायत अध्यक्ष जाम, सिकरारा  ने किया उक्त अवसर पर अरुण कुमार शुक्ला, करण निषाद, शारदा मिश्रा, वंश राज गौतम , रीता गौतम आदि लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment