सीतापुर।रिपोर्ट राकेश पाण्डेय:मौजूद ऐशिया प्रसिद्ध बिड़ला ग्रुप की चीनी मिल अवध शुगर एण्ड एनर्जी लिमिटेड ने शुक्रवार 3 नवम्बर 2023 को नवीन सत्र 2023-24 के लिए पेराई करना प्रारंभ कर दिया। चीनी मिल का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरू एवं अधिशासी अध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने शुक्रवार को मिल की मशीनों व डोंगे का विधिवत पूजन करने के बाद मिल के डोंगे में मंत्रोच्चारण के बीच गन्ना डालकर किया। पूजन लक्ष्मीनारायण मंदिर के पुजारी पंडित मोहन चंद्र जोशी व पंडित शत्रुंजय बाजपेयी ने कराया।चीनी मिल में परंपरानुसार सर्वप्रथम क्षेत्र के ग्राम भीखपुर निवासी हरगोविंद पुत्र चंद्रभाल वर्मा व नैमिष कुमार पुत्र रामनरायन की बैलगाड़ी का पूजन कर तौल प्रारंभ की गई तथा दोनों को अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र, मिष्ठान्न व दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शरदकालीन गन्ना बुवाई अभियान, ट्रेंच विधि के साथ सहफसली बोने की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका उद्घाटन फीता काटकर मुख्य अतिथि ने किया। अधिशाषी उपाध्यक्ष गन्ना शरद सिंह ने कृषकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
ज्ञात हो, कि परंपरा अनुसार क्षेत्र के ग्राम भीखपुर निवासी चंद्रभाल पुत्र छोटेलाल जिनकी जिनके बैलगाड़ियों की प्रथम पूजा के पश्चात चीनी मिल का सत्रआरंभ होता था, उनके निधन के बाद उनके पुत्र पौत्र की बैलगाड़ी का पूजन कर चीनी मिल का सत्र आरंभ हुआ। चीनी मिल का पेराई सत्र प्रारंभ हो जाने के बाद चीनी मिल क्षेत्र के किसानों एवं व्यापारियों के चेहरों पर मुस्कान देखी गई। किसानों ने उम्मीद जताई की चीनी मिल हम सबके खुशहाली के लिए समय से गन्ना मूल्य का भुगतान करती रहेगी।
इस मौके पर अधिशाषी अध्यक्ष अरविन्द कुमार दीक्षित ने नवीन पेराई सत्र पर कृषकों को बधाई देते हुए कहा सभी कृषक बंधु साफ सुथरा अगौला रहित पर्ची के अनुसार गन्ना आपूर्ति करें।
इस अवसर पर अधिशाषी उपाध्यक्ष शूरवीर सिंह,प्रमोद कुमार, आनंद गुप्ता,अनिल शर्मा, रवि शर्मा, जे एन सिंह, सहकारी गन्ना विकास समिति लि० हरगांव के निवर्तमान अध्यक्ष हरीश मिश्र, ग्रीन फील्ड अकैडमी के शैक्षणिक निदेशक आलोक मिश्र, निदेशक प्रशांत मिश्र,निवर्तमान संचालक रामकुमार शुक्ल, पुत्तूलाल वर्मा, बच्चूलाल वर्मा नगर पंचायत हरगांव के अध्यक्ष गफ्फार खां,प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा, अधिशाषी अधिकारी श्रीश मिश्र, व्यापार मण्डल अध्यक्ष राकेश सेठ महामंत्री चन्द्र मोहन तिवारी,हरगांव पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता,सिध्देश्वर सिंह, निवर्तमान संचालक महेन्द्र दत्त मिश्र, पूर्व संचालक पं.उमादत्त त्रिपाठी, बिड़ला विद्या मन्दिर इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य रामचेत सिन्हा, अध्यापक अंशू वर्मा, वरिष्ठ लिपिक बद्री विशाल त्रिपाठी,समाजसेवी रामू मिश्र समाज सेवी पण्डित चंद्रशेखर मिश्र, शान्तनु मिश्र, विनय सिंह तोमर, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेम सुन्दर अवस्थी पूर्व चेयरमैन गन्ना समिति हरगांव विनय सिंह राठौर सहित भारी संख्या में गणमान्य व कृषक बन्धु मौजूद रहे।
दैनिक राष्ट्रसाक्षी

No comments:
Post a Comment