पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में शामिल पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में शामिल पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव

#DRS NEWS 24Live
पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में शामिल पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव
  


  सीतापुर। रिपोर्ट राकेश पाण्डेय:जिले के विकास खण्ड कसमण्डा क्षेत्र के हरदी गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में मंगलवार को कथा व्यास  ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में भागवत कथा सुनकर उसका मनन जरूर करना चाहिए कथा व्यास ने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को अनेक कष्टों से मुक्ति दिलाती है। उन्होंने सभी को धर्म के मार्ग पर चलने की सीख दी। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के मनमोहक भजनों से श्रद्धालुओं को आनन्दित कर दिया।
   इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणि विवाह की मनमोहक झांकियों के माध्यम से मंचन किया गया। सुंदर झांकियों का दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। मुख्य अतिथि बिसवां के पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव  रहे।
   इस अवसर पर पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव के निज निवास हरदी में चल रही है श्रीमद् भागवत कथा में अपने साथियों के साथ पहुंचे पूर्व विधायक बिसवां महेंद्र सिंह यादव ने भागवत कथा सुनकर मनचासी महाराज को यथा सम्भव दक्षिणा देकर आशीर्वाद लेते हुए प्रसाद ग्रहण किया।
   इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि हमीरपुर विद्याधर पाण्डेय अनुज बाजपेई प्रधान महोली धर्मेंद्र सिंह विनय सिंह प्रताप यादव के साथ सैकड़ो भक्तगण उपस्थित रहे।
दैनिक राष्ट्रसाक्षी

No comments:

Post a Comment