विद्यालय में बच्चों ने सुंदर रंगोली सजाई - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

विद्यालय में बच्चों ने सुंदर रंगोली सजाई

#DRS NEWS 24Live
जसरा।रिपोर्ट अखिलेश यादव:प्रयागराज प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर सरस्वती बाल विद्या मंदिर पूरे खगन बगबना में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एक से एक रंग बिरंगी रंगोली सजाकर विद्यालय परिसर में खुशनुमा माहौल बना दिया। विद्यालय संचालक राधे मोहन पटेल जी के संयोजकत्व में आयोजन किया गया। विद्यालय के कला क्राफ्ट विषय विशेषज्ञ जितेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता का नेतृत्व एवं आकलन किया। छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग ग्रुप में अपनी-अपनी रंगोली सजाई। पहले ग्रुप में सौरभ ऑस्कर सूर्यांश अतुल, दूसरे ग्रुप में शिवांशी सिंह तनु सिंह तीसरे ग्रुप में बेबी शिवांशी आंचल काजल सुनीता, चौथे ग्रुप में चांदनी मुस्कान अंशिका शिवानी, पांचवें ग्रुप में सुहानी हंसी स्नेहा शिवानी सोनिया कृतिका, छठे ग्रुप में शुभी सिंह मानसी सिंह एवं सातवें ग्रुप में दीपिका तनु रुचि सेजल आदि प्रतिभागियों ने सुंदर रंगोली सजाई। विद्यालय संचालक ने बताया कि प्रतिभागियों को बाल दिवस के दिन पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। उक्त अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहे। प्रतियोगिता समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बंशीलाल सिंह पटेल ने विद्यालय के समस्त स्टाफ सहित सभी छात्र-छात्राओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment