मोदी के मन की बात मे भी राष्ट्र सर्वोपरि विकास सुशासन रोजगार प्रोत्साहन - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

मोदी के मन की बात मे भी राष्ट्र सर्वोपरि विकास सुशासन रोजगार प्रोत्साहन

#DRS NEWS 24Live
प्रयागराज :रिपोर्ट अखिलेश यादव:घूरपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम दिनों दिन देश का लोकप्रिय कार्यक्रम बनता चला जा रहा है। जनता मन की बात कार्यक्रम की मुरीद बन चुकी है। मोदी जी के मन की बात में राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्र के लिए बलिदान होने वाले भारत माता के सच्चे सपूतों को नमन् करने के लिए स्वतंत्रता दिवस के 75 वें वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम युवाओं और देश वासियों के दिलो की धड़कन बनेगा। भारत माता की जयकारे बंदे मातरम् और शहीदों को प्रभात फेरी द्धारा नमन् करते हुए जयकारें गुंजायमान होंगे। उक्त बातें मुख्य वक्ता मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने रविवार को दोपहर शक्ति केंद्र घूरपुर के सेमरा कल्बना बूथ मे बात सुनने के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। आगे बताया कि  कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकास सुशासन राष्ट्रवाद रोजगार खेल खिलौनों से उत्साहवर्धन रोजगार किसानों गरीबों मेलों आदि को बढ़ावा देने के लिए शब्द-शब्द कार्यकर्ताओं एवं जनता के लिए प्रेरणादाई बन चुके है। कार्यक्रम संयोजक दिलीप चतुर्वेदी ने आगामी कार्यक्रमों के बारें मे विस्तृत जानकारी घर-घर तिरंगा को सफल बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता  मंडल अध्यक्ष जसरा जगत शुक्ला ने करते हुए सफल कार्यक्रम की कार्यकर्ताओं को बंधाई देकर मोदी के मन की बात को व्यक्ति-व्यक्ति को प्रभावित करने वाला बताया। कार्यक्रम आयोजक जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र सिंह पटेल ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया। कुशल संचालन जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने किया। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल जिला मंत्री प्रकाश शुक्ल प्रचंड  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह जिला संयोजक पीसी पांडेय राजा बावू पाठक आदि ने बैठक को सम्बोधित किया। कार्यकर्ताओं ने मन की बात को बड़ी एलईडी टीवी के माध्यम से देखा और सुना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री जसरा नीरज केसरवानी ग्राम प्रधान जसरा आशीष सोनकर मनोज गुप्ता प्रीतम चन्द्र सुबोध जायसवाल आलोक द्विवेदी विकास वीडीसी गोपाल केसरवानी पंकज सिंहदीप चन्द्र मोदन वाल राम केसरवानी राजन मिश्रा। संदीप द्विवेदी आदि के साथ भारी संख्या में बूथ समिति के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूरे यमुनापार के 1558 बूथो व 310 शक्ति केन्द्रो मे कार्यकर्ताओ जनप्रतिनिधियो ने सुनी मन की बात कार्यक्रम।
 डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment