मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य की तीन करोड़ 25 लाख की अचल सम्पत्ति कुर्क - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य की तीन करोड़ 25 लाख की अचल सम्पत्ति कुर्क

#DRS NEWS 24Live
  


गाजीपुर: रिपोर्ट मोहम्मद कादिर:अवैध तरीके से धन भू सम्पत्ति व अचल सम्पत्ति अर्जित करने वाले माफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक विवेचक थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर की प्रेषित आख्या दिनांक 17.11.2022 पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा की गयी संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा दिनांक 18.11.2022 पारित कुर्की आदेश अंतर्गत धारा 14 (1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी गाजीपुर के द्वारा दिनांक 19.11. 2022 को अनुपालन संबंधित आदेश पारित किया गया जिसके आधार पर अभियुक्त मसूर अंसारी पुत्र खुर्शेदुल हक अंसारी व पत्नी आबदा अंसारी निवासी युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गयी निम्न सम्पत्ति को कुर्क किया जा रहा है
1. दिनांक 25.10.1991 को अभियुक्त मंसूर अंसारी द्वारा मौजा चक हमीद परगना वह तहसील गाजीपुर में रकबा 38  वर्गमीटर भू सम्पत्ति स्वयं के नाम से क्रय की गयी है जिस पर भवन निर्माण हुआ है।
2. दिनांक 26.02.2016 को अभियुक्त मंसूर अंसारी द्वारा मौजा कपूर फूल शहर गाजीपुर में नगर पालिका न0 193 का जुज भग रकबा 78.10 वर्गमीटर स्वंय के नाम से भू सम्पत्ति क्रय की गयी है जिस पर भवन का निर्माण हुआ है।
3. दिनांक 27.01.2004 को अभियुक्त मंसूर अंसारी मौजा कपूरपुर शहर गाजीपुर में नगर पालिका न0 26 का रकबा 59 वर्गमीटर अपनी पत्नी आबदा अंसारी के नाम से भू सम्पत्ति क्रय की गयी है जिस पर भवन निर्माण हुआ है।
अवैध तरीके से अर्जित धन से खरीद फरोख्त कर दाखिल खारिज न कराना तथा अन्य अवैध क्रिया कलाप किये जाने के कारण अभियुक्त उपरोक्त से संबंधित अचल भू सम्पत्ति को गाजीपुर पुलिस प्रशासन के द्वारा आज दिनांक 21.11.2022 को कुल बाजारू कीमत कुल 03 करोड़ 25 लाख रुपये की भू सम्पत्ति को मुनादी कर कुर्की की कार्यवाही की गयी।
सम्पत्ति का बाजार मूल्य उपरोक्त सम्पत्तियों का बाजार मूल्य संयुक्त रूप से 03 करोड़ 25 लाख रुपये हैं।
अपराधिक इतिहास
अभियुक्त मंसूर अंसारी पुत्र खुर्शेदुल हक अंसारी निवासी  युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर
1.   मुअ0सं0 589/2005 धारा                  147 148 149 367 302 120बी भादवि एवं 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर
2.   मु0अ0सं0 1389/2016 धारा 504 506 भादवि थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
3.   मु0अ0सं0 97/2022 धारा             120बी 153ए 171एफ 186 189 506 भादवि थाना कोतवाली जनपद मऊ।
4.   मु0अ0सं0 1051/07 धारा
      3(1) गैंगस्टर थाना  मु0बाद।
5.   मु0अ0सं0 106/2022
      धारा 171एच 188 341
      भादवि थाना कोतवाली
      जनपद मऊ।
डीआरएस न्यूज़ नेटवर्क

No comments:

Post a Comment