व्यापार मंडल के घेराव के बाद बंद हुए जीएसटी सर्वे और छापे - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

व्यापार मंडल के घेराव के बाद बंद हुए जीएसटी सर्वे और छापे

#DRS NEWS 24Live
  

प्रयाग व्यापार मंडल के तत्वधान  में जीएसटी  विभाग द्वारा छापे  के विरोध में ग्रेड 1 के उच्च अधिकारी श्री प्रदीप यादव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारों का उनके कार्यालय में घेराव एवं विरोध दर्ज कराया  गया। व्यापार मंडल सम्बद्ध नगर की समस्त  इकाइयों में विरोध प्रकट किया।
जिसमें मांग की गई कि तत्काल प्रभाव से इस छापे को रोका  जाए और  उत्पीड़ित व्यापारियों  को राहत दी जाए  एवं भविष्य में भी कोई भी कार्यवाही करने से पूर्व प्रयाग व्यापार मंडल के व्यापारियों को विश्वास में  लिया  जाए अन्यथा व्यापारी   आंदोलन पर बाध्य होगा को अवगत कराया गया।
व्यापारियों की बात सुनने के उपरांत प्रयाग व्यापार मंडल की मांग स्वीकार कर ली करते हुए छापों और सर्वे की कार्यवाही पर पूर्णता रोक लगाई और बोला अब भविष्य में ऐसा नहीं होगा।
प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष  विजय अरोरा ने कहा  कि उनका संगठन व्यापारियों पर इस छापे के विरुद्ध होगा  , उसे किसी भी व्यापारी उत्पीड़न होने नही देगे ।प्रांतीय अध्यक्ष अनीता जायसवाल ने कहा एक प्रतिष्ठान से 20 परिवार चल रहे हैं।
महामंत्री सुहेल अहमद ने कहा सरकार द्वारा  अवगत  कराएं गए  आंकड़े  के अनुसार  जीएसटी में हर तिमाही में  बढ़ोतरी  हो रही है।
राजस्व की बढ़ोतरी हो रही है।
इसके बाद के ये शोषण क्यू ?
व्यापारी इसका विरोध करते हैं , इसके विरोध में शहर  के सारे प्रतिष्ठान बंद करेगें।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण केसरवानी ने कहा , जहाँ एक ओर व्यापारियों की  पूरी आस्था भाजपा सरकार से जुड़ी है, वही यह अधिकारी व्यापारियों का शोषण करते हुए सरकार की छवि को खराब कर रहे हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील खरबंदा ने कहा की व्यापारी की सुरक्षा और सम्मान, सरकार का दायित्व है ।सरकार ने सुरक्षा तो दी है पर व्यापारीयों के सम्मान का अभी ध्यान करें।वरिष्ठ उपाध्यक्ष राणा चावला ने कहा की दिन ब दिन व्यापार कम होता जा रहा है।
  जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्षा अवंतिका टंडन ने कहा कि विभाग को इस पर चिंतन करने की आवश्यकता है कि राजस्व गिरा ऑनलाइन की वजह से।
जिला महिला व्यापार मंडल की महामंत्री पल्लवी अरोड़ा ने कहा इस वर्ष अप्रैल के बाद मई में बाजार ध्वस्त थी और अक्टूबर के बाद नवंबर में भी खराब थी, दोनों विशेष क्वार्टर में सही सेल ना होने के कारण भी राजस्व जीएसटी में कमी आई दूसरी ओर जब सीजन था भी *तब ऑनलाइन ने आम व्यापारियों को बुरी तरीके से उनके व्यवसाय को नुकसान पहुंचाया है। सरकार को इन सब चीजों का भली-भांति ज्ञान है ।
व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री मुरारी लाल मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि इस आक्रोश को देखते हुए सरकार से वार्ता हुई और उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में कोई छापा या सर्वे नहीं किया जाएगा।
प्रयाग व्यापार मंडल के इस आंदोलन का  विभिन्न व्यापार मंडलो ने समर्थन किया,प्रयाग महिला व्यापार मंडल,जिला महिला व्यापार मंडल सिविल लाइंस व्यापार मंडल, इलाहाबाद मशीनरी एसोसिएशन नैनी इंडस्ट्री,प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन युवा व्यापार मंडल नखास कोना खलीफा मंडी व्यापार मंडल,गेस्ट हाउस एसोसिएशन, खुल्दाबाद व्यापार मंडल करेली व्यापार मंडल रोशनबाग व्यापार मंडल होटल एसोसिएशन झूसी व्यापार मंडल नैनी व्यापार मंडल नया बाजार नैनी व्यापार मंडल गोविंदपुर व्यापार मंडल मुट्ठीगंज व्यापार मंडल तेलियरगंज व्यापार मंडल राजापुर व्यापार मंडल बमरौली व्यापार मंडल मुट्ठीगंज में भारी संख्या में व्यापारी मुंडेरा व्यापार मंडल बमरौली व्यापार मंडल व्यापार मंडल प्रीतम नगर व्यापार मंडल सुलेम सराय व्यापार मंडल झलवा व्यापार मंडल व्यापार मंडल, राजरूपपुर व्यापार मंडल पीपल गांव व्यापार मंडल प्रयागराज मिष्ठान एसोसिएशन इलाहाबाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन शाहगंज सर्व व्यापार मंडल चौक व्यापार मंडल खोया मंडी व्यापार मंडल मोहम्मद अली पार्क व्यापार मंडल जॉनसन गंज व्यापार मंडल हीवेट रोड व्यापार मंडल सिवानी मंडी व्यापार मंडल व्यापार मंडल के सभी प्रमुख अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित थे।व्यापार मंडल के महामंत्री सोहेल अहमद ने आए हुए सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया ।

No comments:

Post a Comment