अभिषेक सिंह ने की गणपति महोत्सव को सफल बनाने की नगर वासियों से अपील - DRS NEWS24 LIVE

Breaking

Post Top Ad

अभिषेक सिंह ने की गणपति महोत्सव को सफल बनाने की नगर वासियों से अपील

#DRS NEWS 24Live
अभिषेक सिंह ने की गणपति महोत्सव को सफल बनाने की नगर वासियों से अपील
जौनपुर:रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ:शाहगंज दिल्ली कैडर के आईएएस अधिकारी जनपद के निवासी अभिषेक सिंह द्वारा जौनपुर में आयोजित तीन दिवसीय गणेशोत्सव के आयोजन पर नागरिकों से पहुंचने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की। नगर के जेसीज चौक पर सिंह का लोगों ने भव्य स्वागत किया।
युवा व्यवसायी सुजीत जायसवाल के नेतृत्व सोमवार दोपहर नगर के जेसीज चौक पर अधिकारी का भव्य स्वागत किया गया। आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि गणपति हम सभी के दिलों में विराजमान हैं। लेकिन गणपति महोत्सव का पर्व मुंबई तक सीमित रह गया। जिसके लिए प्रयास किया जा रहा कि महोत्सव पूरे देश में मनाया जाए। कहा इसके लिए सबसे पहले हमने अपने गृह जनपद से शुरू किया है। उन्होंने कहा कि 19 से 21 सितंबर तीन दिन तक चलने वाले उक्त महोत्सव में मुंबई से फिल्म जगत की हस्तियों में सुमित सेठी, जसवीर जस्सी, सुनील शेट्टी, हनी सिंह, अक्षरा सिंह, श्रीकांत शिंदे, जायद खान आदि महोत्सव में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से गणेशोत्सव पर पहुंचने की अपील की।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, शाहगंज नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल ,जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल, दीपक सिंह ,अजित जायसवाल, आलोक सिंह, रविशंकर अग्रहरि, प्रमोद सिंह,  चिंता हरण शर्मा, बृजेश सेठ, अमित जायसवाल पिंटू, सिम्पू अग्रहरि, रामजी यादव, कमलेश यादव, विश्वनाथ अग्रहरि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
डीआरएस न्यूज नेटवर्क

No comments:

Post a Comment